Let’s travel together.

लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की चिट्ठियां और कलात्मक बधाई पत्र पाकर अभिभूत हो गए मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 358

रायसेन।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले के बेगमगंज में लाड़ली लक्ष्मी बेटियों से मिलकर और उनकी चिट्ठियां पाकर प्रसन्न हो गए। कुछ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपने हाथों से तैयार किए गए विशेष बधाई पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन बेटियों को प्रत्यक्ष रूप से बेगमगंज में धन्यवाद दिया और भोपाल पहुंचकर आज ही बेटियों को धन्यवाद पत्र भी भेजा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कलात्मक बधाई पत्र प्राप्त कर मैं अभिभूत हो गया हूँ। इसके लिए आप को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। आप सभी लाड़ली बेटियां सिर्फ योजना की हितग्राही नहीं बल्कि हमारे समाज की ताकत भी हैं। आप बहुत पढ़ें और आगे बढ़ें। जीवन में नई-नई सफलताएं प्राप्त करें। मेरे लिए इससे बढ़कर प्रसन्नता का कोई विषय नहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धन्यवाद पत्र में आगे लिखा कि आज बहुत सी बेटियों ने जब मुझे मामा जी कहकर पुकारा तो मेरी आत्मा प्रसन्न हो गई। बेगमगंज की जिन बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को पत्र दिए, उनमें सांझी लोधी, सान्वी तिवारी, दिव्यांशी विश्वकर्मा और राधिका यादव शामिल हैं। राधिका यादव ने म्यूजिकल बधाई पत्र मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया।

पातियों में क्या लिखा बेटियों ने

बेगमगंज में आज के कार्यक्रम में कन्या पूजन के समय लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा अपने प्यारे मामा से मुलाकात के दौरान बधाई कार्ड और पाती सौंपीं। एक बालिका सान्वी तिवारी ने कहा कि मामा जी आपको धन्यवाद, आपके कारण मैं लाड़ली लक्ष्मी बनी और मुझे छठवीं कक्षा में छात्रवृत्ति मिल रही है। सांझी लोधी ने बधाई पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इतनी अच्छी योजना लागू की है, जिसका लाभ मुझे मिल रहा है। दिव्यांशी ने लिखा है कि मैं कक्षा पाँचवीं में हूँ। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हूँ। राधिका ने विशेष बधाई पत्र देते हुए बधाई पत्र में ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेकर बहुत खुशी मिली है। मैं कक्षा छठवीं में बहुत अच्छे नंबर ने सभी बालिकाओं को आशीर्वाद दिया और आगे खूब पढ़ाई कर जिन्दगी में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811