Let’s travel together.

रायसेन किले पर सोमेश्वर धाम मंदिर अचानक पहुँची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

0 312

मंदिर का ताला छुआ पूरे परिसर का भ्रमण सीढ़ियों पर बैठकर ध्यान भी लगाया

रायसेन। बेगमगंज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भोपाल जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शाम को अचानक रायसेन किले पर पहुंची पर वाहन वाले रास्ते के गेट का ताला लगे होने के कारण पैदल ही ऊपर जाना पड़ा। इस बात की प्रशासन को सूचना लगते ही आला अधिकारी किले पर पहुंचे और वाहन वाले गेट का ताला खुलवाया तब जाकर गाड़ी ऊपर पहुंचे और फिर गाड़ी में बैठकर रायसेन सोमेश्वर धाम मंदिर पहुंची यहां पर उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया सोमेश्वर धाम का ताला भी छू कर देखा और भगवान शिव के दर्शन किए उसके बाद उन्होंने जौहर स्थल के विषय में जानकारी ली वापस आते समय सोमेश्वर धाम की सीढ़ियों पर बैठकर ध्यान लगाया और एक बार फिर अंदर गई और फिर दर्शन कर वापस आई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताया कि वे सोमेश्वर धाम के दर्शन करने आई थी और आज भी गंगोत्री का जल लेकर आई थी पर उम्मीद है जल्द ही सोमेश्वर धाम के ताले खुल जाएंगे और फिर जय-जयकार होगी।

आपको बता दें पुरातत्व विभाग द्वारा अपने अधीन मंदिरों में पूजा अर्चना के संकेत देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि गंगोत्री से लाया हुआ जल रायसेन कलेक्टर के पास ही रखा है अगर सब कुछ ठीक होता है और राज्य सरकार सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लेगी तो सबसे पहले वह जल सोमेश्वर धाम में चढ़ाउगी उन्होंने लिखा था लगता है महादेव का डमरू बजे उठेगा। सोमेश्वर धाम के ताले खुलवाने का मामला पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रायसेन शहर के दशहरे मैदान में चल रही शिव महापुराण के दौरान उठाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811