Let’s travel together.

फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन

0 66

   सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।मौली मुस्कान एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म “छत्तीसगढ शहीद 76” में अभिनय करने के लिए भोपाल शहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए जिसमें लगभग 200 लोगों ने ऑडिशन दिए।
उक्त फिल्म की शूटिंग संस्कृति और पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदु एवं भारत देश का ह्रदय प्रदेश कहे जाने वाला मध्यप्रदेश के अनूप पुर जिले में होगी ।इस फिल्म के निर्माता परमानन्द तिवारी एवं ममता तिवारी और निर्देशक देवेंद्र जांगड़े हैं ।

।मुख्य भूमिका में मुंबई के जाने – माने कलाकार विंध्या तिवारी , सोनू तिवारी ,राजेश शर्मा , ईशान खान , शशि रंजन , देवेंद्र जांगड़े और मोहन धाकड़ रहेंगें। सह कलाकारों के लिए सहायक कम्पनी शिवाकारी लाईन प्रोडक्शन एंड कास्टिंग कम्पनी द्वारा प्रांजल प्रोडक्शन मन्नीपुरम कॉलोनी भोपाल (मप्र)में रखा गया था ऑडिशन की शुरुआत श्री गणेश जी का पूजन  मुख्य अतिथि  श्री श्री 1008 संजना सिंह सखी “महांमण्डलेश्वर “अर्धनारीश्वर वैष्णव किन्नर अखाडा (मप्र ) , डॉक्टर रचना गुप्ता  एवं पूर्वा शर्मा त्रिवेदी ,अभिषेक दुबे, रीतेश तिवारी  (CA)द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुरू किया गया।

सभी मुख्य अतिथियों क स्वागत नीरज निगम एवं डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े ने किया ।यह फिल्म नक्सलाईट और सीआरपीफ़ फोर्स की रियल घटना पर आधारित है जिसकी वजह से कलाकारों में काफी उत्साह देखने को मिला समय के अभाव में बहुत लोग अपना ऑडिशन नहीं दे पाये।


इस ऑडिशन को संचालित करने में मुख्य भूमिका मोहन धाकड़ , सुनील पाठक और डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े की रही कैमरा सहयोगी आदित्य प्रताप और समर्थ यादव रहे फिल्म की शूटिंग फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811