Let’s travel together.

सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं

0 80

-शादी में परिवार के करीबी लोग और वीआईपी मेहमान पहुंचे थे

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वर-वधू को आशीर्वाद देन पहुंची

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हो गई है। यह ऐतिहासिक शादी 12 फरवरी की रात हुई है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गई हैं। पूनम गुप्ता अभी राष्ट्रपति की पीएसओ हैं, राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से उनकी शादी हुई है। दोनों की शादी में परिवार के करीबी लोग और वीआईपी मेहमान पहुंचे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वर-वधू को आशीर्वाद देन पहुंची 

रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वर-वधू को आशीर्वाद देन पहुंची थीं। पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार की शादी राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब राष्ट्रपति भवन में किसी शादी का आयोजन हुआ है। इससे पहले भी ऐसे आयोजन हुए हैं। यह पीआईबी ने दावा किया है।

अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी-

आमतौर पर यह जगह दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार, यह एक व्यक्तिगत खुशी के मौके का गवाह बना है।वहीं, पूनम गुप्ता की शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची थीं। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। राष्ट्रपति वहां से आशीर्वाद देकर लौट गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811