Let’s travel together.

साँची में ईद पर विशेष नमाज अदा की गई,शांति अमन के लिए उठे सैकड़ों हाथ

0 96

शांति अमन के लिए उठे सैकड़ों हाथ

– विश्व भर में शांति अमन के लिए हाथ उठाकर दुआ की गई 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

आज रमजान के पावन महीने के समापन अवसर पर  मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई । इसके पूर्व मौलाना मकसूद साहब ने अपनी तकरीर में कहा यह पवित्र महीना रमजान का समापन हो गया इस महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा जो रात दिन अपने रब की इबादत की है वह अल्लाह की महीने भर मजदूरी थी इस मजदूरी का आज रब इनाम देगा यह ईद इनाम का दिन है आज अल्लाह हर दुआ कुबूल करता है इसके बाद उन्होंने नमाज के बारे में तफ्सील से बयान दिया । इसके बाद उन्होंने ईद की नमाज अदा कराई इस मौके पर हाफिज अफसर साहब भी मौजूद थे उन्होंने महीने भर तरावीह की नमाज अदा कराई नमाज के बाद मकसूद सा ने अल्लाह से गिडगिडा कर दुआ की उन्होंने अपनी दुआ में अल्लाह से दुनिया भर में शांति अमन चैन की दुआ की इसके बाद उन्होंने अपने मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ मुल्क में शांति सद्भाव तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ मांगी । इस अवसर पर प्रशासन पूरी तरह चौकस बना रहा । इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा साफ़ सफाई व्यवस्था की गई थी इस मौके पर तहसीलदार प्रतिमेश तिवारी एवं थाना प्रभारी अमरसिंह निगम अपने दलबल सहित उपस्थित रहे तथा नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही नगर के अनेक लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811