Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित

0 64

भाजपा जिला अध्यक्ष शर्मा एवं विधायक डॉ चौधरी ने पत्रकारों को दी जानकारी

सी एल गौर रायसेन

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन का भव्य समारोह आगामी 1 और 2 फरवरी को रायसेन खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को भोपाल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, विदिशा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीया, आदि ने कार्यक्रम के संबंध में पत्रकारों को अवगत कराया ।इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तोमर, भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी सीएल गौर, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि रायसेन शहर में पहली बार इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है,इस गरिमामय आयोजन में मीडिया की भी अहम भूमिका है, उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलड़ी रविंद्र जडेजा जी आ रहे हैं। हमने आयोजन को लेकर गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों से भी अनुरोध किया है। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सहभागिता की है और अब दो दिवसीय समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे भारत देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिससे खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आई है, आठों विधानसभाओं से खिलाड़ी शामिल हुए, उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, खिलाड़ी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। इस समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा भी शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, बच्चे युवा नई पीढ़ी में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811