Let’s travel together.

संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल हुए शामिल

0 115

 तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
संत रविदास जी 648वी जयंती के उपलक्ष में बम्होरी के गुप्ती हमीरपुर ग्राम में संत रविदास जी की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई, ढोल बाजे की धुन पर ग्रामवासी एवं बच्चियों ने खूब नृत्य किया, ट्रैक्टर ट्राली में रखी संत रविदास जी की मूर्ति को लेकर पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए संत रविदास नव निर्माण मंदिर तक पहुंची ,
संत रविदास जी की चित्र का फीता काटकर एवं प्रतिमा का विधि विधान से पूजन करके विराजमान की गई।


इस अवसर पर संत रविदास सेवा समिति एवं ग्रामवासीयो के सहयोग से शोभा यात्रा धूमधाम के साथ ग्राम में निकाली गई,वहीं संत रविदास जी का नवनिर्माण मंदिर मैं प्रतिमा विराजमान की गई,

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल ने शोभा यात्रा में शामिल होकर संत रविदास जी का प्रतिमा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र में सुख शांति की कामना की , वही विधायक पटेल के साथ में जनपद सदस्य भारत पटेल, विश्वनाथ पटेल, ग्राम के सरपंचप्रतिनिधि लखन पटेल ने ग्राम में संत रविदास जी की सभा में जन संबोधन करते हुए संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला, संत रविदास जी के जीवन और उनके संदेशों को याद किया गया।कहा कि गुरु रविदास महान समाज सुधारक और प्रमुख संत हैं। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई,उन्होंने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया और भेदभाव खत्म करने का काम कियासंत रविदास ने अपने आध्यात्मिक और सामाजिक संदेशों के जरिए समाज में जागरुकता फैलाने का काम किया था.अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज- उन्‍होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई. छुआछूत आदि का उन्‍होंने विरोध किया और पूरे जीवन इन कुरीतियों के खिलाफ ही काम करते रहे.संत रविदास समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया करते थे. वे संत, कवि और दार्शनिक थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811