Let’s travel together.

झीरम घाँटी की नवमी बरसी पर शहीद नेताओ को किया याद

0 562

-धरसीवा में शहीद स्मारक का भूमिपूजन

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

झीरम घाँटी नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए वहीं धरसीवा विधायक झीरम घाँटी में शहीद योगेंद्र शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती अनिता शर्मा ने मुख्यालय में 15 लाख की लागत से बनने वाले शहीद स्मारक का भूमिपूजन किया।

ज्ञात रहे कि 9 साल पहले आज ही के दिन झीरम घाँटी नक्सली हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में शामिल तत्कालीन पीसीसी चीफ ननन्दकुमार पटेल,विद्याचरण शुक्ल,नन्दकुमार पटेल के पुत्र सहित कई नेता शहीद हुए थे उनमें धरसीवा के कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा भी शामिल थे समीपी ग्राम टेकारी उनकी जन्मभूमि थी और वह अपने जीवनकाल में क्षेत्र में सदैव विकास की गंगा बहाने राजनीति में सक्रिय रहते थे उन्होंने अपने जीवित रहते उधोगो में कई युवाओं को रोजगार दिलाया था क्षेत्र के लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी थी उनके जाने के बाद ऐंसा लग रहा था मानो धरसीवा में कांग्रेस ने एक ऐंसे नेता को खो दिया जिसकी कमी सदैव महसूस होती रहेगी।

विधायक कार्यालय में किया याद

सांकरा स्थित विधायक कार्यालय में शहीद योगेंद्र शर्मा को याद करते हुए कई लोगो की आंखें नम हो गई बड़ी संख्या में ग्रामीणो जनोरतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, शहीद योगेंद्र शर्मा के बड़े भाई महेश शर्मा ओर शहीद योगेंद्र शर्मा के सुपुत्र हर्षित शर्मा मौजूद रहे।

बनेगा शहीद स्मारक

मुख्यालय धरसीवा में 15 लाख की लागत से शहीद स्मारक बनेगा इसके लिए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भूमिपूजन किया।
शहीद स्मारक में झीरम घाँटी के सभी शहीद नेताओ की प्रतिमाएं लगेंगी ओर आसपास चारो तरफ फूलों की क्यारी हरे भरे वृक्ष भी लगाए जाएंगे ।

होना चाहिए खुलासा

झीरम घाँटी की घटना को लेकर आज भी शहीदों के परिजन पर्दे के पीछे छिपे सत्य को जानना चाहते हैं शहीद योगेंद्र शर्मा के बड़े भाई महेश शर्मा और पुत्र हर्षित शर्मा ने कहा कि 9 साल हो गए है लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ कि यह किनका षड्यन्त्र था भूपेश बघेल जी पर पूरा विश्वास है कि वह जल्द से जल्द झीरम के षड्यन्त्र का पर्दाफाश कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811