Let’s travel together.

स्वच्छता के लिए बनाए सामुदायिक परिसर पर ताले, पंचायतें नहीं कर पा रही मेंटनेंस

0 429

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत वेगवं कला के ग्राम रामपुरा के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर की सौगात शासन द्वारा दी गई थी। ग्राम पंचायत बेगवा के ग्राम रामपुरा में स्वच्छता के लिए बनाए सामुदायिक परिसर का निर्माण तो हुआ है लेकिन अभी तक इसका शुभारंभ नहीं हो पाया है!

सामुदायिक स्वच्छता परिसरों पर लगभग एक साल से पंचायत द्वारा ताले लगाए दिए गए, जो अब भी लगे हुए है। इन शौचालयों के निर्माण पर शासन द्वारा लाखों की राशि खर्च की गई है लेकिन वर्तमान समय में यह सामुदायिक स्वच्छता परिसर ग्रामीणों के लिए दिखावा ही साबित हो रहे हैं। गांव में खुले में शौच से मुक्त घोषित होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुले में ही शौच के लिए जा रहे है। इस पर ना तो पंचायत ध्यान दे रही है और ना ही प्रशासन के जिम्मेदार।

पानी की व्यवस्था नहीं और बना दिया लगभग तीन लाख का शौचालय

पंचायतों द्वारा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। केवल लक्ष्य पूर्ति के निर्माण एजेंसी ने लगभग तीन लाख रुपये की लागत से शौचालयों का निर्माण कर कर दिया!
निर्माण के बाद किसी भी जिम्मेदार ने इन शौचालयों की सुध तक नहीं ली। वर्तमान समय में कई सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में पंचायतें पानी की व्यवस्था नहीं कर पाई है।साथ ही परिसर के रखरखाव भी नहीं कर पाने से पंचातयों ने इन पर ताले लगा दिए है।
सिलवानी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरा द्वारा गांव के बाहर स्वच्छता परिसर का निर्माण किया गया। निर्माण के बाद से पानी और उचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से यहां अधिकांश ग्रामीण घरों के बाहर ही शौच के लिए जाते है।
ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर का उद्घाटन तो नहीं हो पाया लेकिन उसमें चारों तरफ मोटी मोटी दरारें पड़ गई हैं और वह शायद बिगर उद्घाटन के ही जमींदोज हो जाएगा!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811