Let’s travel together.

MP में भिखारी ने 90 हजार में मोपेड खरीदकर पत्नी को किया गिफ्ट, चारों तरफ हैं प्यार के चर्चे

0 326

तारकेश्वर शर्मा

कहते हैं, प्यार..जात-पात,ऊंच-नीच,अमीर-गरीबी, नहीं देखता. एक दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से आई है. जहां पर एक भिखारी पत्नी से प्यार के कारण चर्चा में बना हुआ है. पूरे जिले में दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर है. भीख मांगकर गुजारा करने वाले संतोष ने पत्नी को मोपेड खरीदकर तोहफे में दी है. अब दोनों मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं।

दरअसल, संतोष साहू और उसकी पत्नी मुन्नी साहू छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले हैं. संतोष पैरों से दिव्यांग है. वह ट्राइसाइकिल से घूम-घूमकर भीख मांगते हैं और पत्नी मुन्नीबाई उसकी मदद करती हैं.
संतोष साहू ने बताया कि वह खुद ट्राइसाइकिल पर बैठता था और उसकी पत्नी धक्का देती थी. कई बार ऐसी स्थिति आती थी कि सड़क खराब होने पर वजह से पत्नी के लिए ट्राइसाइकिल को धक्का लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था. पत्नी की यह परेशानी संतोष से देखी नहीं गई.


इस दौरान कई बार उसकी पत्नी बीमार भी हुई. जिसके इलाज में उसे काफी रुपये खर्च करने पड़े थे. एक दिन एक दिन मुन्नी ने संतोष को मोपेड खरीदने की सलाह दी. मुश्किल हालत को देखते हुए संतोष ने ठान लिया था कि वो हर हाल में वो अपनी पत्नी के लिए मोपेड खरीदेगा दोनों बस स्टैंड, मंदिर और दरगाह जाकर भीख मांगते और रोजाना करीब 300 से 400 रुपये कमा लेते थे. साथ ही दोनों को आराम से दो टाइम का खाना भी मिल जाता था. ऐसे पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और शनिवार को कैश देकर मोपेड खरीद ली.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811