Let’s travel together.

दुपहिया वाहन सहित अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

0 66

सुरेंद्र जैन धरसीवा
क्षेत्र में शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध एसएसपी के निर्देशन व मार्गदर्शन में चलाएं जा रहे अभियान के दौरान धरसीवा पुलिस ने दुपहिया सहित अवैध शराब परिवहन कर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि थाना धरसींवा क्षेत्र में दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखा है तथा ग्राम कुरा की ओर आ रहा है। जिस पर थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुये टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को एन एच 30 ग्राम कुरा स्थित खान ढाबा पास आता देख रूकवाया गया। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम पुनीत राम साहू निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया गया, शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में पुनीत राम साहू से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी पुनीत राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन वाय/9301 जुमला कीमती लगभग 75,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 62/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – पुनीत राम साहू पिता स्व0 खोरबाहरा राम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी नगर पंचायत कुंरा वार्ड क्रमांक 06 बजरंग चौक थाना धरसींवा रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811