Let’s travel together.

मुख्यमंत्री के आदेशों पर अमल, भगवान गणेश की नगरी में मीट-मांस खुले में बेचने वालों नपा अमले ने दी चेतावनी

0 118

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ली और सबसे पहले खुले में मांस-मटन-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद शहर में नगर पालिका टीम एक्शन मोड पर है और गुरुवार को ही शहर के मछली बाजार स्थित दो दर्जन से अधिक दुकानदारों को चेतावनी दी है कि खुले में मांस, मटन, मछली नहीं बेचेगा। इसके बाद भी अगर कोई बेचेता हुआ मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।


बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को शपथ लेने के बाद कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लेते हुए प्रदेश में नियम विरुद्ध बजने वाले लाउडस्पीकरों और अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन के दुकान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जारी किया है। जिसके बाद इसका असर भी दिखने लगा है। नगर पालिका अमले का कहना है कि गुरुवार को शहर के अनेक दुकानदारों को समझाइश दी है कि खुले में मांस-मटन आदि नहीं बेचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811