Let’s travel together.

कानाखेडा रोड निर्माण में अडंगा बन रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटाया

0 106

  देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची नगर परिषद  के वार्ड नं 11 मे काछीकानाखेडा नागौरी लगभग सवा किमी लंबे सीसी रोड निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाकर रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जिससे ग्रामीणों को मिलने वाली सडक निर्माण होने से हर्ष व्याप्त हो गया ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 11 मे काछीकानाखेडा से नागौरी सवा किमी लंबे सीसी रोड निर्माण जिसकी लागत डेढ करोड़ रुपए है अतिक्रमण के कारण अधर मे लटका हुआ था तथा अतिक्रमण हटाने ग्रामीणों द्वारा शिकवा शिकायत भी प्रशासन से की गई थी तथा ग्रामीणों की शिकायत पर सांची अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे परंतु इसके बाद भी आतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा था जिससे निर्माणाधीन सीसी रोड अधर मे लटक गया था तथा ग्रामीण लंबे अरसे से रोड निर्माण होने की बाट जोह रहे थे जिससे कि ग्राम वासी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड सके तथा ग्रामीणों को देश आजाद होने के बाद पहली बार रोड मिल सके ।आखिरकार लंबे अरसे से थमा सीसी रोड निर्माण का अतिक्रमण हटाने के साथ ही मार्ग प्रशस्त हो गया अब इस सीसी रोड निर्माण के शीध्र ही निर्मित होने की भी संभावना बढ गई है इस मामले में जब आतिक्रमण कारियों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन के सख्ती से अतिक्रमण हटाया ।तथा अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती साहू अपने राजस्व अमले के साथ एवं नप  उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत सीएमओ रामलाल कुशवाहा एवं पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे तथा सरकारी भूमि से सख्ती से अतिक्रमण हटाकर सीसी रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया इससे सडक पहुंच मार्ग से जुडे ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने कहा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को किसी भी प्रकार के शासकीय निर्माण में रुकावट नहीं बनने दिया जायेगा ।

इस मामले में सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि हम समय समय पर आवश्यकता अनुसार नगर को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में कोई कोताही नहीं बरतेगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811