Let’s travel together.

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल ने वसंत पंचमी उत्सव मनाया

0 167

जबलपुर ‌। ‌ मां वीणा वादनी देवी स्वर्णकार समाज की आराध्या हैं।  उनका प्रकटोउत्सव जबलपुर स्वर्णकार समाज  अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल जन सम्पर्क  प्रदेश महासचिव श्री स्नेहा सोनी व समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने, शिक्षण संस्कार समिति कि प्रदेश महासचिव श्री मति रीना जडिया व महासभा पदाधिकारीयो ने  धूमधाम से मनाया।
‌  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं विशेष अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अरुण कुमार सोनी उपस्थित हुए। अतिथि जबलपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र दुबे जी उपस्थिति थे।


कार्यक्रम संयोजक जनसंपर्क समिति अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की प्रदेश महासचिव  स्नेहा सोनी के साथ महासभा की ही प्रदेश से सचिव श्रीमति मधु सोनी , महासभा की संभाग सचिव  मंजू सोनी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कार समिति की प्रदेश महासचिव श्रीमती रीना जड़ियां अपनी टीम के साथ उपस्थित थीं।
सर्वप्रथम अतिथियों ने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों मंचासीन कर श्रीमति मधु सोनी और श्री मति कविता सोनी  ने मुख्य अतिथि का पुष्पहार
से स्वागत किया व अतिथी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सबको मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रदेश महा सचिव  स्नेहा सोनी ने अपने स्वागत उद्बोधन मे नारी शक्ति की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का शब्द सुमन से स्वागत करते हुए,समिती के कार्यों पर प्रकाश डाला।
‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने नारी शक्ति को सोशल मीडिया से जुड़ने और समाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्राफ ने अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के कार्य पर प्रकाश डालते हुए , स्वर्णकार समाज की आराध्य मां सरस्वती देवी के प्रकटोत्सव को स्वर्णकार दिवस के रूप में मनाने कि घोषणा कर अपना प्रेरणापूर्ण उद्बोधन मे महिला मंडल को पहला कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित करने पर साधुवाद दिया।
‌ पदाधिकारीयों के स्व परिचय के साथ महा आरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मधु सोनी, मंजू सोनी, संगीता सोनी, शालू बसंती सर्राफ, पूजा गोलू सर्राफ, ज्योति लक्ष्मण सोनी, ज्योति राजेश सोनी, नीता सुशील सोनी, भारती सोनी, कविता सोनी, किरण बाला सोनी, रानी शरद सोनी, सुनीता सोनी, शिवानी विवेक सोनी,अंजना सर्राफ,मीना सोनी, शोभा सोनी आदि उपस्थित रही।श्रीमति विनिता सोनी और कु सुरूची ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811