Let’s travel together.

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, मृतकों में शिवपुरी के चार लोग शामिल

0 209

– सापूतारा घाट पर बस खाई में गिर गई बस
– 23 दिसंबर को गए थे यात्रा पर गए थे श्रद्धालु

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले कुछ श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की सुबह 4:00 बजे गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर बस खाई में गिर गई । इस बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 5 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 4 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। यह मृतक कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि एक मृतक विदिशा से लेकर रहने वाला है। जो बस का ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बस में अधिकांशत: शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इंदार थाना इलाके के रामगढ़ और बिजरौनी गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में जो लोग मारे गए हैं उनके नाम भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी बताए गए हैं। जबकि एक ड्राइवर रतन लाल जाटव, निवासी सिरोंज, विदिशा के शामिल हैं।

23 दिसंबर को गए थे यात्रा पर –
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वर धाम की यात्रा पर गए थे बताया जा रहा है कि सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे इस हादसे में 35 यात्री घायल हैं। इनमें से 16 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री को सूरत रेफर किया गया है।

घाट पर अनियंत्रित हो गई बस-

बस महाराष्ट्र के र्त्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811