Let’s travel together.

सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने किया साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ

0 109

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नागरिक उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार नगर में आज सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने सांची में लगातार हो रहे विकास की जानकारी दी तथा कहा विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी और जुड़ ग ई है सांची प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनने जा रही है तथा इस स्थल को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाया जायेगा । उन्होंने कहा ऊर्जा साक्षरता अभियान बिजली बचत करने व बिजली बचत करने का जागरूक अभियान है इस अभियान से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जाएगा तथा ऊर्जा बचत वह संरक्षण के प्रति जागरूक व साक्षर किया जायेगा।यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य है कि आवश्यकता अनुसार ही बिजली का उपयोग किया जाये तथा बिजली बचत करने का प्रयास किया जाये। बिजली की फिजूल खर्ची रोकने की जरूरत है इस अवसर पर बिजली बचत करने शपथ भी दिलाई गई ।हर व्यक्ति ऊर्जा की बचत करे साथ ही अपने आसपास रहने वालों को भी बचत करने प्रेरित करे तथा प्रयास करें । इस अवसर पर हमें पर्यावरण को भी सुरक्षित करने की जरूरत है इस अवसर पर उन्होंने कहा सभी को प्रयास के साथ ही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान सेवा पखवाड़े को सफल बनाने में सहयोग करने की जरूरत है । इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया तथा कन्याओं के पांव भी पूजे गए । इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एसडीएम एलके खरे एसडीओपी श्रीमती अदिति भावसार जप अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811