Let’s travel together.

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना रैली निकली

0 104

‌ विदिशा। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहीद दिवस के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना रैली निकाली गई। जिसमें लायंस क्लब विदिशा ने जोर-जोर से सहभागिता की। ‌ लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह रैली माधवगंज चौक से प्रारंभ होकर तिलक चौक से होते हुए नीमताल गांधी चौक तक पहुंची। जहां पर लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, उनकी पूरी टीम सहित उपस्थित विभिन्न संगठनों ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण करते हुए, गुलाब के फूल अर्पण करते हुए, 2 मिनट का मौन धारण किया एवं शहीदों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस रैली में ओलंपस हाई स्कूल ने प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए वहां के बच्चे गांधी, सुभाष, टैगोर और भगत सिंह के रूप में नजर आए। रैली में लायंस क्लब पदाधिकारी एवं बच्चे डिस्पोजल और पॉलिथीन उठाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। हाथों में देश प्रेम एवं विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे। शानदार रैली में स्कूल बैंड दल एवं एनसीसी के बच्चे मधुर देश भक्ति गीतों के प्रस्तुति देते हुए सबसे आगे चल रहे थे। इस रैली में लायंस क्लब विदिशा ने काफी सुर्खियां बटोरी। ‌‌

क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में उपस्थित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।रैली में वरिष्ठ लायन साथी लायन सी एल गोयल, रीजन चेयरपर्सन लायन संध्या शिलाकरी,लायन के एन शर्मा, अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता लायन मनोज कटारे, लायन मोहित रघुवंशी, लायन शाश्वत शर्मा, लायन डॉक्टर रवि साहू, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन जीएस चौहान, लायन मुदित बंसल, लायन मेघा दुबे, लायन रोहित गर्ग, लायन अनामिका पचौरी, लायन अभिषेक सिंघई, लायन घनश्याम अग्रवाल, लायन रोहित अग्रवाल सहित कई लायंस पदाधिकारी उपस्थित रहे। ‌ विरासत ग्रुप गोविंद देवलिया, अरविंद श्रीवास्तव, प्रवीण शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर, समाजसेवी विपिन सर्राफ, भारत भारती संस्कार जैन मंडल नीता सर्राफ, गांधी सुमिरन मंच डॉ सुरेश गर्ग, अरविंद द्विवेदी, बेतवा उत्थान समिति सचिव राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य संगठन एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811