Let’s travel together.

गीदगढ़ गौशाला कि चोरी का पुलिस 5 दिन में ही किया पर्दाफाश, तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, माल भी जप्त

0 345

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

गीदगढ़ पंचायत के अंतर्गत बनी 37.85 लाख रुपए की गौशाला में गुरुवार शुक्रवार की रात में चोरों ने गौशाला में लगे लोहे के सात गेट तोड़कर चोरी कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट गीदगढ़ पंचायत के सरपंच लीला किशन अहिरवार और सह सचिव बृजेश मालवीय द्वारा पुलिस चौकी में की गई। थी। दीवानगंज पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी और चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के 20 से 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों लोगों की पहचान की गई। शक्ति से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।पुलिस ने मुकेश अहिरवार निवासी मुस्काबाद, जावेद खान निवासी मुस्काबाद, और प्रहलाद सिंह सहरिया  निवासी दीवानगंज को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाए गए छह गेट बरामद किए गए, जबकि तीन गेट एक कबाड़ी कोे बेचकर शराब पी ली थी जिन्हें भी पुलिस ने कबाड़ी के यहां से बरामद कर लिया है। इसके अलावा, कबाड़ी अरविंद पाटकर पर भी चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। चोरी के 9 गेट और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल डीलक्स को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चोरी का माल और गाड़ी की कीमत 70 हजार के लगभग है।गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
चोरी के खुलासा करने में चौकी प्रभारी आरएस दांगी, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनका कहना हे –
गुरुवार शुक्रवार रात के समय गीदगढ़ गौशाला से लोहे के गेट चोरी हो गए थे। जिनकी कीमत 30 हजार के लगभग थी चोरों को पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही थी 20 से 25 कैमरे चेक किए। तब जाकर पुलिस चोरों तक पहुंची।
दिनेश सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811