Let’s travel together.

कलेक्टर के पास पहुंचे छात्रावास के छात्र, बोले- बासी रोटी का पोहा बनाकर देते हैं नाश्ता, सूखी सब्जी में निकलती है हड्डी

0 88

– छात्रावास के छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत

– मामला ठकुरपुरा स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास का

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी के ठकुरपुरा स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास दो दर्जन से अधिक छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छात्रावास में चल रही अनियमितताओं को लेकर लेकर के शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान यहां पर छात्रों ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें बासी रोटी का पोहा बनाकर सुबह नाश्ते में दिया जाता है। इसके अलावा सूखी सब्जी में हड्डी निकलती है। यहां पर सही तरीके का भोजन छात्रावास में रहने वाले छात्रों को नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में भी कई शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कलेक्टर से शिकायत करने के लिए आए हैं जिससे उनकी सुनवाई हो सके।

अधीक्षक दारू पार्टी करते हैं

शिवपुरी के ठकुरपुरा स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास छात्रों ने कलेक्टर को शिकायत में बताया कि उन्हें बासी रोटी का पोहा बनाकर नाश्ता में दिया जाता है। अधीक्षक हर रोज दारू पार्टी करते हैं और रात में जो नोनवेज बनता है, उसी के बचे हुए तेल में हम सभी बच्चों की सूखी सब्जी बनाकर दे दी जाती है। कई बार सब्जी में हड्डी निकलती है। छात्रावास के करीब 23 बच्चे आज डॉ अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। यहां पर बच्चों ने बताया कि उन्हें पका नाश्ता पोहे के बासी रोटी रूप में बनाकर पिछले 5 दिन से दिया जा रहा है।

खाने की क्वालिटी खराब –

अपनी शिकायत में छात्रों ने बताया कि रोज आलू की सूखी सब्जी देते हैं, खाने की क्वालिटी खराब होने के कारण बच्चे बीमार तक हो रहे हैं। सूखी सब्जी में दो बार हड्डी निकल चुकी है। बच्चों ने बताया कि उनके अधीक्षक ब्रजेन्द्र जाटव रोज रात में दारू पार्टी करते हैं और नोनवेज बनता है। उसी की हड्डी उनके खाने में निकलती है। वह काफी परेशान है। इतना ही नहीं अधीक्षक ने अपने भतीजे हेमंत को अवैध रूप से बिना किसी एडमिशन के छात्रावास में रख रखा है। इन छात्रों ने अधीक्षक को बदलने व उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छात्र झूठी शिकायत कर रहे हैं- अधीक्षक

वहीं दूसरी ओर इस मामले में सीनियर बालक छात्रावास, ठकुरपुरा के अधीक्षक ब्रजेश जाटव ने इस मामले में कहा कि छात्र झूठी शिकायत कर रहे हैं। बासी रोटी का पोहा तो कर्मचारी ने इन बच्चों से पूछकर ही बनाया था। सब्जी में हड्डी मिलने वाली बात गलत है। हमने सुरक्षा के लिए छात्रावास के अंदर एक जर्मन शेफर्ड डॉग पाल रखा है। उसके लिए नॉनवेज लाते हैं। बाकी मैंने कर्मचारी से बोल दिया है कि आगे से खाने में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811