Let’s travel together.

पांच हजार रुपए से ऊपर बकाया बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

0 140

-दीवानगंज में गुरुवार को 20 कनेक्शन काटे गए

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज ग्राम दीवानगंज में 20 कनेक्शन काटे गए हैं जिस व्यक्ति का बिल 5000 से ऊपर है उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने की अपील
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हुए हैं। कंपनी के सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर मैदानी स्तर पर राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने का आदेश दिया है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जाए। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाए ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाए। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान निर्धारित् देय तिथि से पूर्व करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें।
कंपनी के द्वारा बकायादारों के विरूद्ध बड़े स्तर पर बिजली कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही में आपरेशन एवं मेंटेनेंस अमले के साथ-साथ विजीलेंस को भी जोड़ा है।
5 हजार रुपए से ऊपर सभी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि सभी उपभोका समय पर बिल जमा करें। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा न हो।
मनीष श्रीवास्तव जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |     गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     19 जुलाई को भोपाल में होगी भव्य अगवानी,आचार्य श्री समय सागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास भोपाल में     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप       |     15 करोड़ का ‘शोपीस’ बना सांची स्टेशन! भव्य लोकार्पण के बीच खुली दावों का पोल,बुलेट की स्पीड से निकल जाती हैं ट्रेनें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811