Let’s travel together.

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र दोनो गंभीर घायल,सागर रेफर 108 वाहन चालक ने कॉल पर पीड़ितों से की अभद्रता

0 117

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज से सिलवानी स्टेट हाईवे पर टपरा बोरिया गांव के समीप बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक को बचाते समय अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क छोड़ बागड़ में घुस गई. जिसमे बाइक पर सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं. राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया. वही राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची . दोनो घायलों को पुलिस ने उठा कर अस्पताल भेजा. जहा पर डॉ राजेश अहिरवार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया.

आपको बता दें ग्राम बहोरीपार जिला नरसिंहपुर निवासी शिवकुमार कुर्मी अपने पिता चरण सिंह कुर्मी को इलाज करवाने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर ले जा रहा था. ले जाते समय टपरा बोरिया गांव के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में दोनो पिता पुत्र गंभीर

रूप से घायल हो गए.जब राहगीरों ने 108 पर कॉल किया तो 108 डायल चालक का पायलेट पीड़ितों से कॉल पर अभद्रता करने लगा. जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. तब घायलों को पुलिस ने उठा कर अस्पताल भेजा.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811