Let’s travel together.

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार करेंगे ध्वजारोहण

0 114

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

रायसेन।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में श्री नारायण सिंह पंवार मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा तथा प्रातः 09.05 बजे राष्ट्रधुन एवं सलामी ली जाएगी।
इसके पश्चात प्रातः 09.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 09.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़े जाएंगे तथा प्रातः 09.16 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09.40 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 09.45 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 09.55 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे तथा प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.25 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा तथा प्रातः 10.45 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम

ग्राम, ब्लाक तथा तहसील स्तरों पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक या तहसील मुख्यालय स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिन नगरपालिका या नगर पंचायतों में ब्लॉक तहसील मुख्यालय नहीं है उन क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

ग्राम स्तर पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी

ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामवासी तथा सामान्य जन समूह भाग लेंगे। प्रभात फेरी गांव के केन्द्रीय स्थान पर पहुंचेगी। जहां ध्वजारोहण एवं ध्वज की सलामी के पश्चात गणतंत्र दिवस का संदेश पढ़ा जाएगा तथा राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया जाएगा।
रायसेन वन परिसर में होगा भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 की संध्या में जिला मुख्यालय पर सागर तिराहा स्थित वन परिसर में शाम 07 बजे से भारत पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें (लोक, भक्ति, सुराज, आजादी के तराने) वादन और नर्तन आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811