मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया गांव के पास बीते वर्ष 21 अक्टूबर महीने में इंडिका कार ने नरखेड़ा निवासी हिरदेश लोधी को टक्कर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया था। जिससे हिरदेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज विदिशा में चला था। इलाज के बाद दीवानगंज चौकी पर दुर्घटना की शिकायत की गई थी शिकायत के बाद दीवानगंज पुलिस जांच कर रही थी जांच के दौरान इंडिका क्रमांक एमपी 0 5 सीए 1566 को पुलिस द्वारा जप्त कर चौकी में खड़ा किया गया है उक्त कार इंदौर निवासी जसवीर सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। दीवानगंज पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।