Let’s travel together.

रेलवे यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी खबर….

123

अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं या आज कहीं जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. भारतीय रेलवे के अनुसार रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम पांच घंटे के ल‍िए बंद रहेगा. यानी रिजर्वेशन सिस्टम 11 मार्च की रात 11:45 बजे से 12 मार्च की सुबह 4:45 बजे तक काम नहीं करेगा. इस दौरान टिकट बुकिंग समेत अन्‍य कई तरह की सेवाएं बंद रहेंगी. मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम डेटाबेस कम्‍प्रेशन के लिए बंद रखा जाएगा.

इस समय रहेगा बंद

रात 11:45 से अगले द‍िन सुबह 4:45 बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को अस्थायी तौर पर बंद रखा जाएगा. इस बीच आईवीआरएस (IVRS) / टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (इंक्‍वायरी नंबर 139) के जर‍िये किसी ट्रेनों से संबंधित जानकारी मिलने में समस्या आ सकती है. यद‍ि आप कल के ल‍िए ट‍िकट बुक कराना है तो पहले ही इस काम को पूरा कर लें. यद‍ि आप समय के समय कोश‍िश करेंगे तो परेशानी हो सकती है.

इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) बंद रहने से ऑनलाइन टिकट बुक‍िंग, ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग और पूछताछ जैसी सभी अहम सेवाएं प्रभाव‍ित रहेंगी. पांच घंटे तक स‍िस्‍टम के बंद रहने से क‍िसी भी परेशानी से बचने के लि‍ए पहले ही प्‍लान कर लें.

दूसरी तरफ यात्रियों की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला क‍िया गया है. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार यात्र‍ियों की सुविधा के लिए होली के मौके पर वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्‍या 04212/04211 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा होली स्पेशल (कुल 4 फेरे) 04212 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी स्पेशल ट्रेन 10 मार्च 2023 और 13 मार्च 2023 को चलेगी.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811