कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने इसकी पुष्टि की है।बता दें कि सोनिया गांधी को बीते बुधवार को वायरल संक्रमण के चलते सांस संबंधी समस्या होने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है, जहां डा. अरूप बसु की टीम की देखरेख में इलाज हो रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के बाद की समस्याओं के चलते 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 18 जून को छुट्टी दी गई थी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.