Let’s travel together.

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना एक वरदान है – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

0 84

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो। माता-पिता को पैसे के अभाव में बेटी का विवाह संपन्न कराने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मंदसौर जिले में सामूहिक कन्या विवाह योजना में धुंधडका सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों के आशीर्वाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए सभी के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। सभी 51 जोड़ों को 5-5 हजार रुपए उपहार राशि भी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने सामुदायिक भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब आसपास के लोगों को एक्स-रे की सुविधा प्राप्त होगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आस-पास के गांव वालों को मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा, उनको धुंधडका अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बन गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811