Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल युवा दिवस पर आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में हुए शामिल

0 61

समय पर जाँच से रोग का सहजता से होता है निदान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि समय पर जाँच हो जाए तो रोग का इलाज आसान हो जाता है। निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। विगत दिनों कैंसर सहित अन्य असाध्य बीमारियों की जाँच के लिए रीवा में शिविर लगाए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए और लोगों को इलाज मिला।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी, आयुर्वेद व होम्योपैथी की विधाओं से उपचार देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों ने परीक्षण एवं इलाज किया। शिविर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि होम्योपैथिक चिकित्सक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811