Let’s travel together.

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात धार्मिक आयोजन के लिए किया आमंत्रित

0 108

सुरेंद्र जैन धरसीवां
जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल विद्यायतन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की ओर समाधि सम्राट पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी के समाधि स्थल पर चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में सामिल होने उन्हें आमंत्रित किया.केंद्रीय गृह मंत्री ने जैन समाज के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए एक फरवरी से छह फरवरी तक आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में सामिल होने की सहमति प्रदान की यह धार्मिक आयोजन छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में स्थित आचार्यश्री विद्यासागर जी के समाधिस्थल पर होना है.

महातपस्वी आचार्यश्री विद्यासागर जी ने पिछले साल फरवरी माह में यम सल्लेखना पूर्वक देह त्यागी थी फरवरी में आचार्यश्री की सल्लेखना समाधि को एक साल पूरा हो जाएगा. आचार्यश्री  विद्यासागर जी इतने महान तपस्वी थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद दो बार उनके दर्शन किए थे उन्हें आशीर्वाद मिला था वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तो अक्सर आचार्यश्री के दर्शन कर देशहित में उनका मंगल आशीर्वाद लेने जाते थे.ऐसा माना जा रहा है कि आचार्यश्री के समाधिस्थल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कई केंद्रीय स्तर के नेता और मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं.“विद्यायतन” समाधि स्मारक ,चंद्रगिरी ट्रस्ट, एवं सर्वोपयोगी ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में सामिल प्रभात जैन मुम्बई, विनोद बडजात्या रायपुर, सुधीर जैन कागजी दिल्ली एवं मनीष जैन रायपुर द्वारा समाधिस्थल पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में सामिल होने का निमंत्रण शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया गया जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने आने की सहमति प्रदान की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811