Let’s travel together.

Swiggy से खाना मंगाने वाले ग्राहकों को लगा झटका, देना होगा यह एक्‍सट्रा चार्ज….

113

अगर आप भी स्विगी के जर‍िये लंच या ड‍िनर मंगवाते हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने कार्ट वैल्यू के बावजूद यूजर्स से प्रत्‍येक फूड ऑर्डर के लिए 2 रुपये का प्लेटफॉर्म फी वसूलना शुरू कर दिया है. कंपनी की तरफ से बताया गया क‍ि केवल मुख्य प्लेटफॉर्म पर फूड ऑर्डर पर अतिरिक्त चार्ज लगाया जा रहा है. यह चार्ज इंस्टामार्ट यूजर्स पर लागू नहीं होगा.

फूड ऑर्डर पर लिया जाने वाला मामूली शुल्क

स्विगी के प्रवक्ता की तरफ से इस बदलाव के बाद कहा गया क‍ि प्लेटफॉर्म शुल्‍क फूड के ऑर्डर पर लिया जाने वाला मामूली फ्लैट शुल्क है. यह शुल्क हमें अपने प्लेटफॉर्म को संचालित करने और बेहतर बनाने में मदद करता है. पिछली रिपोर्ट में बताया गया था क‍ि स्विगी ने दावा किया कि उसने एक दिन में डेढ़ से दो मिलियन से ज्‍यादा ऑर्डर प्राप्त किए हैं. हैदराबाद में लोगों ने रमजान के दौरान फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर 10 लाख प्लेट बिरयानी और 4 लाख प्लेट हलीम का ऑर्डर दिया.

33 मिलियन प्लेट इडली डिलीवर की

मार्च में, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने कहा कि उसने पिछले 12 महीनों में 33 मिलियन प्लेट इडली डिलीवर की. यह ग्राहकों के बीच इस साउथ इंड‍ियन ड‍िश की अपार लोकप्रियता को दर्शाता है. बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई शीर्ष तीन शहर थे जहां सबसे ज्यादा इडली का ऑर्डर दिया गया. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर औसतन 2.5 लाख से अधिक रेस्तरां भागीदार हैं. आमतौर पर हर महीने करीब 10,000 रेस्तरां ऑनबोर्ड होते हैं.

10000 नौकरियां देगा स्विगी

स्विगी और गिग वर्कर्स के लिए एक प्रमुख पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘अपना’ ने इस साल ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म क्‍व‍िक कॉमर्स ग्रॉसरी सर्विस इंस्टामार्ट के लिए 10,000 नौकरियां सृजित करने के लिए साझेदारी की घोषणा की. मार्केट रिसर्च फर्म रेडसीर के मुताबिक, क्‍व‍िक कॉमर्स डोमेन 2025 तक 5.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2021 में 0.3 अरब डॉलर था. इससे अधिक वितरण भागीदारों को नियुक्त करने की मांग में बढ़ोतरी होगी.

स्विगी के संचालन उपाध्यक्ष केदार गोखले ने कहा, ‘खाद्य वितरण के लिए 500 शहरों में और इंस्टामार्ट के लिए 25 से अधिक शहरों में स्विगी की उपस्थिति को देखते हुए, हम टियर 2 और 3 शहरों से ऑनबोडिर्ंग भागीदारों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए हैं. अपना के साथ साझेदारी ने छोटे शहरों में इंस्टामार्ट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमारे डिलीवरी बेड़े को बढ़ाने में मदद की है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811