Let’s travel together.

यात्री बस पलटी, ड्राइवर की मौत, तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल,टड़ा सियरमऊ के पास की घटना

0 154

-तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

सिलवानी रायसेन।  सागर जिले के देवरी महाराजपुर से बेगमगंज आ रही यात्री बस सिलवानी के पास सियरमऊ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे घटना में बस चालक दब जाने से मौत हो गई। वही तीन दर्जन से अधिक घायल हो गए। बताया जाता हैं कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। और सभी को चोटे आई है, वही तीन दर्जन से अधिक को गंभीर चोटे है। घायलों को एम्बुलेंसों से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी एवं बेगमगंज, सुल्तानगंज हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने सिलवानी मौके पर पहुंची।


जानकारी के अनुसार बरकोटी कंपनी की यात्री बस क्रमांक MP07 P 1434 सागर जिले के देवरी (महाराजपुर) से रायसेन जिले के बेगमगंज आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर टड़ा सियरमऊ के बीच तेज गति में होने बस चालक ने स्ट्रिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस चालक बस के नीचे दबा गया। जिससे जेसीबी की मदद से पुलिस और ग्रामीणों द्वारा निकाला गया। बताया जाता है कि सड़क पर गाय के आ जाने से बचाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया।


घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला घटना स्थल और हॉस्पिटल पहुंचा और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गए। सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में अभी 14 घायलों को लाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811