Let’s travel together.

बक्सवाहा वन विभाग के हिरदेयपुर प्लांटेशन में लगी आग,लगभग 40 हेकटेयर मे लगे पौधे जलकर हुए खाक

0 147

 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा वन विभाग की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है आए दिन वन परिक्षेत्र में कोई ना कोई नई घटनाएं देखने को मिल रही हैं चाहे वह तेंदुआ की मौत का हो चाहे जंगलों की अवैध कटाई का हो, या प्लांटेशन में आग लग जाने की घटना का हो

ताजा मामला रविवार की सुबह हिरदेयपुर के वन विभाग के प्लांटेशन में लगी आग के चलते लगभग 40 हेक्टेयर में लगे पौधे जलकर खाक हो गए लेकिन इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को नहीं थी जिसके बाद वहां हिरदेयपुर के निवासियों ने जब इसकी सूचना वन विभाग को दी तब तक बहुत देर हो चुकी थी लगभग वन विभाग के 40 हेक्टेयर में लगे पौधे जलकर खाक हो गए जब तक वन विभाग का अमला वहां पहुंचता तब तक पौधे पूरी तरह जल चुके थे।
बता दें कि एक तरफ शासन वन विभाग को पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है और पौधों को बड़े स्तर पर लगाने के लिए कहती है लेकिन उन पौधों का रखरखाव न होने के कारण वह पौधे पूर्ण रूप ना लेकर जमीन में ही मिल जाते हैं देखना है कि 40 हेक्टेयर में लगे लगभग बीस हजार पौधे जलकर खाक हो गए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता है और जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्यवाही करते है जानकारी के अनुसार इस प्लांटेशन को 2021-22 में लगभग बीस हजार पौधे लगाकर तैयार किए गए थे।

मुख्यालय पर नहीं रहते रेंजर
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा में पदस्थ रेंजर लव प्रताप सिंह बक्सवाहा में जब से चार्ज लिया है तब से एक या दो बार ही बक्सवाहा ऑफिस में नजर आए हैं जबकि रेंजर लव प्रताप सिंह को बक्सवाहा पदस्थ किया गया है लेकिन वह अतिरिक्त चार्ज में खजुराहो वन परिक्षेत्र में बने हुए हैं रेंजर का निरंतर अपने मुख्यालय पर ना रहने के कारण बक्सवाहा वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई जंगली जानवरों का शिकार एवं रविवार को कई हेक्टेयर में आग लगने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

इनका कहना हे –

यह जानकारी मुझे आपके द्वारा प्राप्त हुई है कल मैं इसको दिखाता हूं और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी
संजीव झा सीसीएफ छतरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811