Let’s travel together.

साहस और कर्तव्य निष्ठा का हुआ सम्मान

0 899

रायसेन ।विगत दिनों गढ़ी से गैरतगंज की ओर गमन कर रही 11 जैन साध्वियों के साथ कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा असभ्य व्यवहार किया गया था।जिसकी जानकारी जैसे ही जैन समाज को लगी उन्होंने तुरत पुलिस को सूचना दी।पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में एक टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एस डी ओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई थी
और मात्र 1 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता को देखते हुए जैन समाज द्वारा जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ,एस डी ओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा, रायसेन कोतवाली प्रभारी संदीप चोरसिया ,के अतिरिक्त पुलिस टीम के सदस्य संजीव त्यागी, कुलदीप पाठक, प्रशांत पटेल ,दुर्गेश राजपूत ,सुषमा धुर्वे, सीमा एवं रितेश पाठक का श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय में जिला जैन परिषद के अध्यक्ष गोपाल बंसल जैन, महामंत्री शिखर चंद जैन, बुद्ध सेन जैन, कस्तूर चंद जैन सुभाष जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन ,सुधीर जैन, श्रीमती मीना जैन, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती मेघा जैन, श्रीमती शोभा जैन,बरेली ,गैरतगंज और गढ़ी से आए अंकित जैन घड़ी, विपिन जैन, नीरज जैन अजय जैन सुशील जैन वैभव जैन आदि ने सभी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन बरेली से आए अजय जैन द्वारा किया है।.मंदिर जी में प्रवेश के बाद जिला कलेक्टर अरविंद दुबे पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने भगवान की आरती की कार्यक्रम के पूर्व जैन समाज की महिलाओं ने मंगलाचरण का पाठ किया

समाज का पुलिस पर विश्वास बड़ा -जिला कलेक्टर
इस अवसर पर बोलते हुए जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा की पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में पुलिस ने जो तत्परता दिखाई हे उससे समाज में पुलिस की प्रति विश्वास बड़ा है

जैन समाज ने पुलिस का सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाया है -पुलिस अधीक्षक

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने कहा कि जैन समाज द्वारा जो पुलिस बल का सम्मान किया है उससे पुलिस का मनोबल बढ़ा है और आगे भी पुलिस हमेशा इसी तत्परता से अपने काम को अंजाम देगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811