Let’s travel together.

तीन साल का बच्चा दो मंजिल मकान की छत से गिरा, इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित

0 83

– जाको राखे साईयां मार सखे न कोई

– पतंग उड़ा रहे बच्चों को देखकर सीढ़ियां चढ़ छत पर पहुंचा तभी हुई घटना

– जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज जारी, बच्चे के मुंह पर 6 टांके आए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास में एक तीन साल का मासूम बच्चा दो मंजिल मकान की छत से नीचे गिर गया। घटना में मासूम को गंभीर चोटें आई है और उसे पहले बदरवास अस्पताल फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्चे के मुंह पर सिर्फ चोट आई हैं, और वह सुरक्षित है।

पतंग उड़ा रहे बच्चों को देखकर सीढ़ियां चढ़ छत पर पहुंचा–

जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करा रही मां रेवती जाटव ने बताया कि दो मंजिल मकान की छत पर कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। उन्हें देखकर उसका तीन साल का बेटा संतू सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंच गया। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और बच्चा नीचे जमीन पर आ गिरा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे लेकर बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पर आए।

जिला अस्पताल में इलाज जारी-

बच्चे के गिर जाने के बाद बदरवास से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। फिलहाल संतू का का जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है और उसके मुंह पर करीब 6 टांके आए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है और उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811