Let’s travel together.

जेल में हो रही केजरीवाल की हत्या की साजिश…AAP का बड़ा आरोप

0 177

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को LG ने तिहाड़ जेल की रिपोर्ट को सामने रख आम आदमी पार्टी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर ही डायबिटीज स्पेशलिस्ट की उपलब्धता और AIIMS से चिट्ठी लिखकर मांगने पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछली 1 तारीख से अरविंद केजरीवाल जी तिहाड़ जेल में हैं. 21 मार्च से 31 मार्च तक वो ED की कस्टडी में थे. आज 21 अप्रैल है.फिलहाल दो बहस चल रही है एक अरविंद केजरीवाल का पक्ष है कि मुझे 20/22 सालों से डायबिटीज है। 12 साल से इंसुलिन ले रहा हूं. मुझे इंसुलिन की जरूरत है, लेकिन दिया नहीं जा रहा अगर आप डॉक्टर या स्पेशलिस्ट नहीं दे सकते तो मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहता हूं.

‘केजरीवाल को मारने की साज़िश रची जा रही है’

दूसरा पक्ष बीजेपी की केंद्र सरकार का है जो कहती हैं कि उनको इंसुलिन की जरूरत नहीं है. तिहाड़ जेल में डाक्टर और स्पेशलिस्ट है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज मैं आपको बताने जा रहा हूं कि कैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साज़िश रची जा रही है. आप नेता ने कहा कि ये तिहाड़ जेल के डीजी की चिट्ठी है जिसमें वह एम्स से डायबेटोलॉजिस्ट की मांग कर रहे हैं. इससे बीजेपी के दावों की पोल खोल दी। तो 20 दिनों से किसी साधारण डॉक्टर से दिखा रहे थे. देश में करोड़ों लोग डायबिटीज के मरीज हैं वो जानते होंगे कि जब जब आप मरीज़ की जांच करते हैं तो फास्टिंग शूगर और खाने के कुछ घंटों के बाद शुगर लेवल चैक करते हैं.

‘वो चाहते हैं कि केजरीवाल के ऑरगेंस फेल हो जाएं’

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि कल जो झूठ रिपोर्ट दी गई है वो खाने के 2 घंटे के बाद की नहीं रेंडम थी. डायबिटीज मरीज का शुगर तेजी से बढ़ता और घटता है, जैसे ED कस्टडी में उनका शुगर लेवल 40 हो गया था. तो इन्होंने रेंडम घटी हुई शुगर को दिखाया. ये इसलिए छिपाया गया क्योंकि वो चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का शुगर बढ़ता रहे और उन्हें इंसुलिन ना दी जाए. बस मीडिया में माहौल बनाकर रखें और अरविंद केजरीवाल के मल्टी ऑरगेंस फेल हो जाएं. आप नेता ने कहा कि अगर डायबिटीज बढ़ी रही तो अंग फेल हो सकते हैं. सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है.

‘केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही’

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि तिहाड़ जेल के मुताबिक जेल में 956 डायबिटीज के मरीज हैं उनमें से 26 मरीजों को जरूरत के मुताबिक इंसुलिन दिया जाता है. अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है. आप नेता ने कहा कि इससे तो ये बात और पुख्ता हो जाती है. केंद्र सरकार का नुमाइंदा ही कह रहा है कि जेल में इंसुलिन है, सैकड़ों मरीजों को दिया जा रहा है लेकिन अरविंद केजरीवाल को नहीं क्योंकि मारना तो अरविंद केजरीवाल को है सबको नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811