रायसेन ।सलामतपुर चौराहे के पास बस और आयशर ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़न्त हो गई इस घटना में बस में सवार 9 यात्री घायल हो गए जिन्हें विदिशा रेफर किया गया है, घटना सांची थाना क्षेत्र के सलामतपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह 9:30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार गुप्ता ट्रैवल्स बस विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी, जबकि आयशर भोपाल से विदिशा आ रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
घटना में यह यात्री हुए घायल
1 राजकुमारी पति जयराम 60 साल नवीबाग भोपाल
2 सीमा वर्मा पति देवदत्य 40 साल भोपाल
3 जशवंत सिंह पिता सुमेरसिंह यादव 60 साल विदिशा
4 शशि जाटव पति हेमराज सिंह जाटव 40 साल शिवनगर भोपाल
5 जीतेन्द्र पिता नरेंद्र श्रीवास्तव 36 साल
6 कैलाश पिता हंशराज गौड़ 45 साल सलामतपुर
7 मुन्नी बाई पति विजय 45 साल भोपाल
8 हरिप्रशाद पिता धन्नालाल वंशकार 39 साल सांची
9 विजय पिता नारायण 45 साल विदिशा