Let’s travel together.

तालाब में नहाते समय दो बच्चियां डूबी,एक की मौत,एक अस्पताल में भर्ती

0 218

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सरार के गांव दहीडा में ऋषि पंचमी के मौके पर गांव की महिलाएं और बच्चे पास ही बने तलाव में नहाने गई हुए थे ।दोपहर एक से डेढ़ बजे के लगभग दहीड़ा गांव के नवीन तालाब में नहाते समय गहरे पानी में दो बच्चियां डूब गईं। जिससे एक की मौत और दूसरी को भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह थाना सलामतपुर प्रभारी दिनेश रघुवंशी , रायसेन से एसडीएम व सांची से नायब तहसीलदार नियति साहू मौके पर पहुंच गईं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दहीड़ा गांव के तालाब पर ऋषिपंचमी के मौके पर गांव की काफी महिलाएं नहाने पहुंची थी। इनमें संजना ठाकुर पिता सुनील ठाकुर उम्र 13 वर्ष अपनी मां बबली बाई के साथ नहाने पहुंची थी।

वहीं गांव की ही सलोनी ठाकुर पिता राजू ठाकुर उम्र 14 वर्ष भी तालाब में नहा रही थी। दोनों नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी किनारे पर मौजूद महिलाओं ने चिल्ला चोट करी और जल्दी गांव जाकर पुरुषों को बुलाया। ग्रामीणों ने सलोनी को तो समय रहते बाहर निकाल लिया लेकिन संजना का शव एक घंटे की मशक्कत के बाद मिल सका। सलोनी को भोपाल के अस्पताल रेफर किया गया है। जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं संजना को सांची स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजना की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम सा छा गया उसके घर वाले का रो-रो कर बुरा हाल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811