Let’s travel together.

मुख्यमंत्री ने रीवा की 7 उद्यम इकाईयों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

0 58

जहाँ से रेल नहीं चलती थी वहाँ अब हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं – मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री चोरहटा औद्योगिक क्षेत्र से समारोह में हुए शामिल

भोपाल। नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश भर के उद्यमों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से रीवा और सिंगरौली जिले में 199 करोड़ 43 लाख रुपए के निवेश के साथ उद्यमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा में ग्राम छिजवार में पाली बैग उद्योग लगाने वाले राहुल द्विवेदी तथा मऊगंज में ब्रााउन आइल का उद्यम लगाने वाले लालजी गुप्ता से संवाद किया और बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। रीवा और सागर जैसे जिलों में एक समय ऐसा भी था जब कोई भी उद्योगपति उद्यम लगाने के लिए सोचता ही नहीं था। रीवा में मेरी ससुराल है। ऐसा भी समय था जब सतना रेलवे स्टेशन से उतरकर रीवा जाना पड़ता था। रीवा में अब रेल, फोरलेन हाईवे, बाणसागर की नहरें सहित अधोसरंचना की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहाँ से ट्रेन नहीं चलती थी वहाँ से अब रोज हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं। मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ रीवा के मरीजों ने उठाया है।


समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल से आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से पूरे प्रदेश में एमएसएमई के क्षेत्र में क्रांति आ गई है। रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद पूरे विन्ध्य में उद्यमों की स्थापना के लिए सकारात्मक वातावरण बना है। कॉन्क्लेव ने कई अछूते क्षेत्रों के उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सिंगरौली में 131 करोड़ रुपए की लागत से कोलवाशरी का आज शिलान्यास किया गया है। मऊगंज में ब्रााउन आइल बनाने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार है।
समारोह में सिंगरौली जिले में ग्राम पीडरताली में 131.43 करोड़ रुपए की लागत से कोलवाशरी निर्माण, उद्योग विहार रीवा में मेसर्स जनगुरू फूड इंडस्ट्री द्वारा चार करोड़ रुपए की लागत से आइसक्रीम प्लांट का शिलान्यास किया गया। समारोह में रीवा जिले में ही ग्राम छिजवार में एचडीपी बैग पॉलीबैग निर्माण इकाई लागत 35 करोड़ रुपए तथा मऊगंज जिले के पटेहरा में 8 करोड़ रुपए की लागत से राइस मिल निर्माण का शिलान्यास किया गया। समारोह में ग्राम जोगिनहाई में तीन करोड़ रुपए की लागत से बनी सर्जिकल काटन यूनिट तथा ग्राम पहड़िया में चार करोड़ रुपए की लागत से लगाई गई राइस मिल का लोकार्पण किया गया। समारोह में मऊगंज जिले के ग्राम महुगड़ा में 14 करोड़ रुपए की लागत से लगाई गई ब्रााउन आइल बनाने की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला पंचायत की उद्योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास निगम यूके तिवारी, जिला महाप्रबंधक उद्योग जेपी तिवारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811