Let’s travel together.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा से वर्चुअली टी.बी. मुक्त

0 84

अभियान के तहत निक्षय शिविर का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े
उप मुख्यमंत्री स्थानीय एनआईसी में कार्यक्रम में हुए शामिल
विकसित भारत का संकल्प स्वस्थ्य भारत की संकल्पना से पूर्ण होगा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने हरियाणा के पंचकुला से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत आयोजित टी.बी. उन्मूलन अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से वर्चुअली जुड़े। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एनआईसी रीवा में कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल में कार्यक्रम का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवा जी पटेल ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प स्वस्थ्य भारत की संकल्पना से ही पूरा होगा। भारत सरकार द्वारा 7 दिसंबर से 25 मार्च तक आयोजित किये जा रहे 100 दिवसीय निक्षय शिविर का उद्देश्य है कि टी.बी. उन्मूलन के प्रयासों को गति दी जाय, टी.बी. की जांच, उपचार और जन जागरूकता को भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमेशा टी.बी. मुक्त भारत की बात करते हैं और उनका संकल्प है कि 2025 तक भारत टी.बी. मुक्त हो। इन 100 दिनों में जो जिस दायित्व का निर्वहन रहा है वह तथा हम सब मिलकर इसे प्रेरणादायक अभियान बनाएं ताकि जिले, संभाग, प्रदेश व देश से पूर्णत: टी.बी. का उन्मूलन हो जाय। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 84198 व्यक्तियों का टी.बी. का इलाज चल रहा है साथ 63 हजार फूड वास्केट उन्हें दिये जा रहे हैं। स्वंयसेवी संस्था या व्यक्ति 600 रूपये की फूड वास्केट में दिये जाने वाले सामग्री 2 किलो आटा, एक किलो मूंगफली, एक किलो गुड, भुना चना एक किलो तथा खाद्य तेल एक लीटर देकर निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मुक्त भारत अभियान में सहभागी बन सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ करके देश से पूर्णत: टी.बी. की बीमारी से निजात दिलाने में अपना योगदान दें। उन्होंने इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं व सेवकों से एक-एक मरीज की खोजकर उन्हें समुचित उपचार देकर टी.बी. से मुक्त करने में अपनी सहभागिता देने की अपील भी की ताकि सभी के प्रयास से हमारा प्रदेश इस अभियान में भारत को टी.बी. मुक्त बनाने में अग्रणी रहे। कार्यक्रम के अंत में टी.बी. मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

उप मुख्यमंत्री ने जिले के टी.बी. मुक्त पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, राजगोपाल मिश्र चारी, डॉ. आर.बी. चौधरी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेन्द्र मिश्र मीडिया अधिकारी ऋषिराज गौतम सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811