Let’s travel together.

श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

0 307

रामलीला मैदान में व्यवस्थाएं सुधारने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सी एल गौर रायसेन

आगामी 14 दिसंबर से ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की शानदार शुरुआत होने जा रही है श्री रामलीला मेला आयोजन को लेकर शनिवार को एस डी एम मुकेश सिंह, सीएमओ सुरेखा जाटव, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया,रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी मेला समिति के मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने रामलीला मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सिंह ने संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विद्युत मंडल के अधिकारी, थाना प्रभारी आदि अधिकारियों को रामलीला मैदान में मेले को लेकर होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में निर्देशित किया एवं रामलीला मैदान का भ्रमण कर तैयारीयो का जायजा लिया एवं मेला ग्राउंड के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी नगर पालिका अधिकारी को दिए । इस अवसर पर उन्होंने मेला ग्राउंड के चारों तरफ लाइट लगवाने रामलीला मैदान का व्यवस्थित समतलीकरण करने एवं झूला वालों के लिए व्यवस्थित स्थान बनाने आदि व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए इस अवसर पर रामलीला मेला आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने रामलीला महोत्सव की जानकारी से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811