Let’s travel together.

सीवेज प्लांट के स्थान परिवर्तन को लेकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी से मिला प्रतिनिधि मंडल

0 104

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

निकाय को सर्वाधिक आय देने वाली रहवासी कॉलोनी हेडगेवार के रहवासियों ने एम पी यू डी सी द्वारा नगर परिषद की गरीब एवम कमजोर वर्ग के लोगों की योजनाओं के लिए आरक्षित भूमि पर अनाधिकृत रूप से किए जा रहे सीवर प्लांट के निर्माण को नगर में अन्यत्र रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर स्थानांतरित किए जाने की मांग संबंधी एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर प्रभु राम चौधरी सौंपा ।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्षद प्रतिनिधि सुनील जैन ने डॉक्टर साहब को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर आम जन को इस प्लांट से होने वाली परेशानियों एवम नगर परिषद को होने वाली आर्थिक क्षति से भी अवगत कराया ।डॉक्टर चौधरी ने जहां एक ओर रहवासियों की मांग से सहमति जताते हुए एस डी एम रायसेन को जनहित में स्थान परिवर्तन करने के समक्ष में निर्देश दिए तो वही नगरों में जन सहयोग से ऐसी योजनाओं की स्थापना की जरूरत भी बताई वार्ड वासियों के इस प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन ओझा,रिटार्ड डिप्टी रेंजर गोस्वामी जी ,प्रेम प्रकाश राय जशवंत वकील ,मंगल पासी, पूरन कुशवाह,शेरसिंह राजपूत ,हरिकांत सेन ,गोपाल मेहरा ,राहुल रजक ,नमन शर्मा समेत अनेक वार्डवासी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811