विदिशा। पुलिस थाना नटेरन द्वारा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ,अति पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बासौदा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय नटेरन, शासकीय मॉडल स्कूल सेऊ आदि में सरल अंग्रेजी अल्फाबेटिक आधार पर “यातायात जागरूकता शिविर “के आयोजन के माध्यम से ट्राफिक नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया ,साथ ही “हम होंगे कामयाब” तथा “जन चेतना शिविर” का भी आयोजन किया गया।

इन आयोजनों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी, लिंग आधारित भेदभाव,घरेलू हिंसा/बाल विवाह पर रोकथाम,महिलाओं के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने ,नशा मुक्ति,साइबर अपराध एवं बचाव आदि की दिशा में सभी के योगदान का महत्व समझाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों में करीब 250 स्कूली छात्र छात्राओं सहित विद्यालय परिवारों ने सहभागिता की।
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक आशुतोष सिंह, आरक्षक 229 धर्मेंद्र सिंह चौहान महिला आरक्षक हिमांशु साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।