Let’s travel together.

विधायक सहित 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को न्यायालय ने किया दोषमुक्त

0 80

भोपाल। एमपी एमएलए कोर्ट न्यायाधीश श्री तथागत याग्निक ने एक मामले में विदिशा विधयक मुकेश टंडन सहित १४ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंतिम आदेश पारित करते हुए दोषमुक्त किया गया ।

अधिवक्ता संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, २५/०६/२०२० को तत्कालीन विधायक श्री शशांक भार्गव के कार्यालय पर हुए कथित उपद्रव के विरुद्ध वर्तमान विधायक एवम् तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, दुष्यंत वर्मा , सुरेंद्र सिंह चौहान , पंकज पांडेय , राजकुमार राय , दिनेश कुशवाह , सचिन ताम्रकार, तीरथ प्रताप सिंह दरवार , सुनील साहू , शक्ति सिंह ज़ादोंन, निरपत सिंह कुशवाह ,सिद्धार्थ जैन , आशीष मोहता,,मनोज अहिरवार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा १४७,१४९,३५२,४२७,१८८,२९४,३३६ के अन्तर्गत पुलिस थाना सिविल लाईनस विदिशा द्वारा अपराध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था , जिसे भोपाल स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में अंतरित किया गया था । साक्षियों पर की गई जिरह एवम् संतोष शर्मा एडवोकेट के तर्कों से सहमत होते हुए सभी आरोपीयो के विरुद्ध अपराध प्रमाणित ना पाए जाने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811