Let’s travel together.

मप्र पुलिस के इतिहास में आज पहली बार ऐसा होगा…

0 302

– आज सेवा निवृत्त होंगे डीजीपी, बेटी सोनाक्षी देंगी सलामी
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के इतिहास आज पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। जी हां.. आज मप्र के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना रिटायर (सेवा निवृत्त) होने जा रहे हैं। डीजीपी सक्सेना के सेवा निवृत्त होने पर भोपाल के ही नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन रखा गया है। इस दौरान परेड भी होगी, जबकि इस परेड की जिम्मेदारी डीजीपी सक्सेना की डीसीपी बेटी सोनाक्षी सक्सेना को दी गई है।
गौरतलब है कि सुधीर कुमार सक्सेना 4 मार्च 2020 को प्रदेश के डीजीपी बने थे। उनसे पहले विवेक जौहरी डीजीपी थे, उनके सेवा निवृत्त होने पर सुधीर कुमार सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई थी। श्री सक्सेना 32 महीने इस पद पर रहे। आज वह सेवा निवृत्त होने जा रहे हैं। उनके सेवा निवृत्त होने पर पुलिस विभाग ने भोपाल के ही नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह का आयोजन किया है। इस मौके पर परेड का आयोजन होगा। विदाई परेड की कमांडर उनकी ही बेटी सोनाक्षी सक्सेना हैं, जो अपने पिता के सेवा निवृत्त होने पर सलामी देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811