Let’s travel together.

वेतन न मिलने से नाराज MPEB के हडताली आउटसोर्स कर्मियों को कामगार कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया समर्थन

0 632

-आप हड़ताल स्थगित कीजिए, मैं आपके लिए एसई आफिस पर अनशन करूंगा: वासुदेव शर्मा

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद माननीय नकुलनाथजी ने मुझे कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए कहा था कि “आपको कामगार कांग्रेस को उन कामगारों की आवाज बनाना है, जिनके साथ अन्याय हो रहा है और वे अन्याय के खिलाफ मुखरता से नहीं बोल पा रहे हैं!” “आउटसोर्स कर्मियों के बीच पहुंचकर मुझे लगता है कि हमारे नेताओं ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उस तरफ बढने लगा हूं, इसलिए मैं आपसे कहना चाहूंगा कि आप हड़ताल स्थगित कीजिए, आपके 1000 परिवारों के सामने वेतन न मिलने से आए आर्थिक संकट की लडाई मैं अपने संगठन की ओर से लडूंगा और 20 मई से एसई आफिस छिंदवाड़ा में अन्न-जल त्यागकर तब तक अनशन पर बैठूंगा, जब तक कि आपको वेतन नहीं मिल जाता।” यह बात परासिया पहुंचकर एमपीईबी के हड़ताली आउटसोर्स कर्मियों को संबोधित करते हुए कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कही, इस दौरान उनके साथ कामगार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रमन ब्रम्हे, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।


हड़ताली कर्मियों एवं मीडिया से बात करते हुए वासुदेव ने कहा कि यदि सरकारी विभागों के कामगारों को वेतन के लिए हड़ताल करनी पडे तो यह सरकार एवं अधिकारियों के लिए शर्म की बात है, जो उन आऊटलोर्स कर्मियों को 9-10 हजार का मामूली वेतन नहीं दिला पा रहे, जिनकी बदौलत अधिकारी लाखों का वेतन ले रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कर्मचारी तो वेतन न मिलने के बाद भी जैसि कैसे समय गुजार लेगा लेकिन यदि आउटसोर्स कर्मी अपनी पर आ गए तो कोई भी इस गर्मी ने सो नहीं पाएगा, पावर हाऊस के स्विच आउटसोर्स कर्मियों के हाथ में है, यह बात एमपीईबी के इंजीनियरों एवं सरकारी पार्टी के नेताओं, मंत्रियों को समझ लेनी चाहिए, इसलिए मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि यदि 19 मई की रात तक वेतन नहीं दिया ते 20 मई से मैं अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठूंगा और 21 मई के बाद जो होगा, उससे निबटने के लिए पूरा प्रशासन तैयार रहे, अंत मैं कहना चाहूंगा कि 19 मई को 5 बजे तक आऊटसोर्स कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो उसके बाद निर्मित होने वाली स्थिति के लिए सरकार एवं प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811