Let’s travel together.

मैक्सिको, उरुग्वे, वेनेज़ुएला से बौद्ध विद्वान पहुंचे सांची विश्वविद्यालय

0 115

• सांची विश्वविद्यालय में 7 सदस्यीय दल ने की विशेष परिचर्चा
• 25 वर्ष पहले बौद्ध विहार की स्थापना हुई थी मैक्सिको में
• तिब्बती बौद्ध अनुयायियों को मैक्सिको आने का आमंत्रण दिया
• वैश्विक स्वरूप में है बौद्ध धर्म की सुंदरता – कुलगुरु प्रो. लाभ
रायसेन।  उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको से आए बौद्ध विद्वानों ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। दल के अगुवा और मैक्सिको में पहला बौद्ध विहार शुरु करने वाले माननीय श्री नंदीसेना समेत पूरे दल का स्वागत कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने किया। मैक्सिको, वेनेज़ुएला और उरुग्वे के इस दल ने बताया कि 25 वर्ष पहले नंदीसेना जी ने मैक्सिको में पहला बौद्ध विहार स्थापित किया था। दूसरी बौद्ध पद्धति के अनुयायी चाहे तो वे मैक्सिको में जमीन उपलब्ध करा सकते हैं।

परिचर्चा में कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने 2600 वर्ष पहले लुंबिनी से प्रारंभ हुई गौतम बुद्ध की आध्यात्मिक यात्रा और उनके महापरिनिर्वाण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं इतनी सहज और सरल हैं कि बड़ी संख्या में लोग इसे अपना रहे हैं। प्रो लाभ ने कहा कि दुनिया के लगभग सभी देशों में लोग बुद्ध की शिक्षाओं का अध्ययन कर रहे हैं, खास कर अमेरिका, यूरोप और अफ्रीकी देशों में। बुद्ध ने अपनी शिक्षा देने के लिए आमजन की भाषा पालि को चुना था। उन्होने कहा कि बौद्ध धर्म की सुंदरता इसके वैश्विक स्वरूप में ही है।

परिचर्चा के दौरान श्री नंदीसेना ने बताया कि उनका बौद्ध विहार समुद्र तल से 1700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने मैक्सिकों की सभ्यता के बारे में बताते हुए कहा कि यहां माया सभ्यता विकसित हुई एवं बाद में यूरोपियों का प्रभाव रहा। 1970 में बौद्ध धर्म की महायान धारा के कुछ अनुयायी यहां पहुंचे थे। बाद में 1990 में विपस्सना ध्यान की प्रेक्टिस करने वाले बौद्ध धर्म की दूसरी धारा थेरवाद के अनुयायी मेक्सिको पहुंचे थे। श्री नंदीसेना, अर्जेंटीना के रहने वाले हैं। अमेरिका के केलिफोर्निया शहर में बौद्ध धर्म का अध्ययन करने के बाद श्री नंदीसेना मैक्सिको गए थे। नंदीसेना जी धर्म धम्म सम्मेलन में पहले भी साँची विश्वविद्यालय आ चुके हैं।

इस दल में मेक्सिको से श्री नंदीसेना के अलावा बौद्ध अनुयायी जुआन व लूसिया….उरुग्वे से सोलेदाद, हेक्टर तथा एना मारिया तथा वेनेज़ुएला से बौद्ध अनुयायी विनस्टन शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811