Let’s travel together.

महेश्वर से शुरू हुई देवी अहिल्याबाई रथ यात्रा का हुआ आगमन, जिला भाजपा कार्यालय के सामने हुआ अभूतपूर्व स्वागत

0 102

जिला भाजपा अध्यक्ष, स्वास्थ्य राज मंत्री, विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

सी एल गौर रायसेन

प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर से प्रारंभ हुई देवी अहिल्याबाई होल्कर की रथ यात्रा जो कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में निकाली जा रही है। उक्त रथ यात्रा का आगमन शुक्रवार को जिला मुख्यालय रायसेन में हुआ जिला भाजपा कार्यालय के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी सहित अनेक भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ रथ यात्रा की भव्य अगवानी की एवं फूल बरसाकर रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

देवी अहिल्याबाई होल्कर की रथ यात्रा लंबा सफर तय करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेगी, जिला भाजपा कार्यालय के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प हार पहना कर अभिवादन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ नारे लगाए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, ब्रज विश्वकर्मा, शुभम रावत, वरुण खत्री, प्रशांत विश्वकर्मा सहित शहर अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |     पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811