Let’s travel together.

ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

0 83

दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास केमखेड़ी मार्ग पर सुबह हुआ हादसा, ट्रैक पार करते समय गई जान; जीआरपी करेगी मामले की जांच

दीवानगंज। सांची विकासखंड के अंतर्गत दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास केमखेड़ी मार्ग पर बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ग्राम अंबाडी निवासी श्यामलाल साहू, पिता बलदेव साहू 65 के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्यामलाल साहू  दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास केमखेड़ी मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक खंभा क्रमांक 863 पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जीआरपी करेगी जांच

दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। घटनास्थल रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकार में आने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

श्यामलाल साहू की अचानक मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और रिश्तेदार दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इससे पहले अंबाडी छपरई पुलिया पर भी कई बार हादसे हो चुके हैं। अंबाडी छपराई पुलिया में साल भर में 6 महीने पानी भरा रहता है पानी भरा रहने के कारण कई बाइक चालक और पैदल यात्री रेल की पटरिया पार कर अपने कामों के लिए आते जाते हैं। रोजाना 150 से 200 मोटरसाइकिल रेल की पटरिया पार कर मोटरसाइकिल निकालते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811