Let’s travel together.

छात्रा एक चोटी के स्कूल आई तो शिक्षिका ने दी तालिबानी सजा,छात्रा हुई बेहोश

0 193

एक चोटी ने बिगाड़ दी छात्रा की हालत , शिक्षिका की तानाशाही से मचा बवाल

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका की तानाशाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 9वीं की छात्रा आरोही पिता देवीसिंह, निवासी ग्राम पिपलिया बिचौली, रोज़ की तरह समय पर स्कूल पहुँची थी। लेकिन इस दिन उसने बालों में दो चोटी की बजाय एक ही चोटी बना रखी थी।

यही मामूली बात शिक्षिका रचना साहू को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने छात्रा को कठोर सज़ा दे डाली। आरोही को तपती धूप में खड़ा कर दिया गया। लगभग एक घंटे तक झुलसाती धूप में खड़ी रहने के बाद बच्ची ने शिक्षिका से दया की गुहार लगाई, लेकिन उनका रवैया बिल्कुल कठोर रहा। नतीजतन, आरोही को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। चिलचिलाती धूप में वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

घबराए स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को उठाकर सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सागर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि यह स्कूल पहले भी लापरवाही और तानाशाही के आरोपों में घिर चुका है। कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों ने प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा था। जाँच अब तक जारी है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से शिक्षकों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

इस घटना ने इलाके में शैक्षणिक तानाशाही और अमानवीय रवैये की पोल खोल दी है। एक ओर सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर योजनाएँ चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में ऐसी घटनाएँ बेटियों के भविष्य और जीवन दोनों को खतरे में डाल रही हैं।

गाँव के लोग और अभिभावक अब दोषी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। सवाल यह है कि अनुशासन के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811