शिवकुमार साहू सिलवानी रायसेन
हिंदू उत्सव समिति सिलवानी द्वारा स्थानीय संदीपनी विद्यालय परिसर में एक विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सिलवानी नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने हिस्सा लेकर माता रानी के दरबार में अपनी अगाध आस्था प्रकट की। भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर देर रात तक पूरी तरह भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विजयादशमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का कड़ा संदेश दिया।

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, विभोर नायक, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव सोनी (रानू), पूर्व अध्यक्ष नारायण यादव, रघुवीर साहू,स्वतंत्र राय, मोनू माताम्वर,कान्ता यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, गोलू सोनी, पुनीत समैया, नीरज नेमा (पप्पू),तुलसी यादव, माधो साहू, सुशील सोनी ,ओम पाल और परसोत्तम सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।