Let’s travel together.

सेमरा बनखेड़ी मार्ग का धीमी गति से निर्माण,पिछले साल फ़रवरी में विधायक ने किया था भूमिपूजन

0 123

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा गांव में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने पिछले वर्ष फरवरी के महीने में भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था। जिसका कार्य प्रारंभ भी हुआ था मगर ठेकेदार द्वारा कछुआ की चाल की गति से रोड पर काम चल रहा है जिससे 10 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं कई महीने तक ठेकेदार द्वारा रोड पर कार्य नहीं किया जाता है। इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे।


मगर ठेकेदार के धीमी गति से काम चलने के कारण गांव के ग्रामीण 2 साल से गिट्टियों और धूल से परेशान हो रहे हैं। रोड से जब भी कोई वाहन निकलता है तो चारों ओर धूल ही धूल उड़ती हुई नजर आती है जिससे पीछे वाले वाहन को रास्ता दिखाई नहीं देता है। रोड पर गिट्टियां ही गिट्टियां नजर आ रही है जब कोई वाहन इन गिट्टियों को ऊपर से निकलता है तो घटिया उचक्कर दूसरे चलते राहगीर को लग जाती है।
बता दें सांची विकासखंड के भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बनखेड़ी 4.50 किलोमीटर की सड़क 2016 से आज तक सुकृति के बाद भी अधूरी पड़ी हुई थी जो पुलिया बनी थी वह क्षतिग्रस्त हो गई थी लोग यहां से जान जोखिम में डालकर निकलते थे कभी भी कोई भारी वाहन निकला तो बड़ा हादसा हो सकता था इस रास्ते से लगभग 10 गांव के ग्रामीणों का रोज आना जाना रहता है कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
बारिश के समय में ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था बारिश के 4 महीने के लिए इन गांव के ग्रामीण खाने-पीने का इंतजाम कर कर रखते थे। क्योंकि 4 महीने के लिए यहां रास्ता बंद हो जाता था ऐसे में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाती थी लोगों को पलंग पर रखकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का ठेका शिवांश बिल्डर आर्किटेक्ट भोपाल को सन 2013 में दिया गया था। इस रोड पर का 30 परसेंट काम हो चुका था इसके बाद से इस रोड पर कोई काम नहीं हुआ था जबकि ठेकेदार द्वारा 2016 में कंप्लीट कर कर देना थी परंतु प्रशासन द्वारा किसी कारण वर्ष ठेका निरस्त कर दिया गया था जब से आज तक यहां सड़क अधूरी पड़ी हुई थी।
लेकिन नए ठेकेदार सागर कंस्ट्रक्शन ने इस रोड पर कार्य प्रारंभ कर दिया था। मगर बीच में बार-बार काम बंद करने के करण 18 महीने में भी रोड बनकर तैयार नहीं हुआ है।
देश की आजादी के बाद से ही सेमरा से लेकर बनखेड़ी तक पढ़ने वाले कई गांव के ग्रामीण रोड बने नहीं होने के कारण काफी परेशान हो रहे थे बारिश के समय में ज्यादा दिक्कत आती थी अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसको अस्पताल ले जाना नामुमकिन था।

इनका कहना हे –

18 महीने पहले क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने इस रोड का उद्घाटन किया था मगर ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक रोड अधूरा पड़ा है।
भानु लोधी सेमरा सरपंच

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक का 4:30 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 475. 86 लाख से निर्माण हो था मगर ठेकेदार द्वारा बहुत धीमी गति से कार्य किया जा रहा है जिस कारण 18 महीने बीतने के बाद भी अभी तक रोड का कर अधूरा पड़ा है। रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को फायदा होगा।
यमराज सिंह लोधी ग्रामीण सेमरा
ठेकेदार द्वारा साल के 12 महीना में से केवल 6 महीने ही रोड पर काम होता है और 6 महीने काम बंद रहता है जिस कारण रोड का काम आज तक अधूरा पड़ा है इस धीमी गति से रोड बनेगा तो 3 से 4 साल लग जाएंगे।
महेश लोधी निवासी सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811